Niwali accident news: मोटरयान दुर्घटना मामले में कलेक्टर ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

Niwali accident news: बड़वानी, 24 फरवरी 2026 कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त जयति सिंह ने मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के अंतर्गत आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2024 को निवाली क्षेत्र के कुसम्या फलिया में मनोज सेठ के गोदाम के सामने एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर भाग जाने की घटना में रायसिंग पिता मुराज्या डावर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की जांच एवं प्रकरण के परीक्षण के उपरांत उन्हें प्रतिकर स्वरूप 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

यह सहायता मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रदान की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment