Barwani kotwali news: बड़वानी शहर में कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित दिल्ली मार्केट की एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। यह चोरी 31 जनवरी 2026 की रात को हुई, जिसका पता 1 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे चला।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने देर रात दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद दुकान मालिक जनार्दन ठाकुर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया है, जो दुकान से सबूत जुटा रही है।
दुकान मालिक जनार्दन ठाकुर ने बताया कि यह चोरी की दूसरी घटना है। इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। जब उनसे प्रशासन से मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चोर घटना के बाद फरार हो चुका है और अब उनके लिए बार-बार पुलिस थाने के चक्कर लगाना ही ज्यादा रह जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Barwani News सेक्शन देखें।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





