Yuva Sangam Mela Alirajpur: 19 फरवरी को जनपद पंचायत उदयगढ़ में लगेगा युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Yuva Sangam Mela Alirajpur

Yuva Sangam Mela Alirajpur: अलीराजपुर जिले के युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को युवा संगम मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अलीराजपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

रोजगार मेला जनपद पंचायत उदयगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित होगा। मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी, जो युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

आईटीआई उदयगढ़ प्रबंधन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा शासकीय आईटीआई उदयगढ़ अथवा आजीविका मिशन उदयगढ़, जिला अलीराजपुर से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु दूरभाष नंबर 7067910917 एवं 9755883911 जारी किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment