ITI Alirajpur news: अलीराजपुर, 13 फरवरी 2026: जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को युवा संगम मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अलीराजपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
रोजगार मेला जनपद पंचायत उदयगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित होगा। मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी, जो योग्य युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
आईटीआई उदयगढ़ प्रबंधन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल एवं योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई उदयगढ़ अथवा आजीविका मिशन उदयगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु दूरभाष नंबर 7067910917 और 9755883911 जारी किए गए हैं।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





