अलीराजपुर के चंद्रशेखर आज़ादनगर में सरपंच संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ादनगर में शुक्रवार को सरपंच संघ ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई। सरपंच संघ का आरोप है कि सोशल मीडिया पर पंचायतों को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है।

सरपंच संघ अध्यक्ष नरसिंह भूरिया और जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा के नेतृत्व में क्षेत्र की 34 पंचायतों के सरपंचों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि भाजपा से जुड़े पदाधिकारी दिनेश निनामा द्वारा सोशल मीडिया पर तथ्यहीन वीडियो साझा किए गए हैं।

सरपंचों का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप बिना किसी जांच के किए गए हैं और इनका जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच संघ ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी भ्रामक गतिविधियां और बढ़ सकती हैं, जिससे पंचायत व्यवस्था की छवि को नुकसान पहुंचेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment