Bhagoria festival Alirajpur: अलीराजपुर जिले के छकतला में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव में कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पारंपरिक साफा धारण किया और तीर-कमान के साथ जनजातीय संस्कृति का सम्मान किया।
उत्सव के दौरान उन्होंने मेले में सजी दुकानों और झूलों का अवलोकन किया। मांदल और ढोल की थाप पर रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों के साथ नृत्य करते हुए अधिकारियों ने भी लोकसंस्कृति का आनंद लिया। संस्कृति विभाग के दलों द्वारा धार के भील नृत्य, छिंदवाड़ा के भारिया नृत्य और हरदा के कोरकू नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
कलेक्टर नीतू माथुर ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि भगोरिया केवल उत्सव नहीं बल्कि जनजातीय समाज की पहचान है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नृत्य दलों के साथ थिरककर उत्सव की खुशियों में सहभागिता की।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





