Alirajpur News: चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, आजाद कुटिया में किया नमन

Alirajpur News

Alirajpur News: अलीराजपुर  प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद कुटिया पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया और परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने आजाद कुटिया में स्थित पुस्तकालय भी देखा।

इसके बाद प्रभारी कलेक्टर ने अनुविभागीय कार्यालय के सभा कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR कार्यों में तेजी लाई जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।

श्री चौहान ने अधिक से अधिक हितग्राहियों से आवेदन एकत्रित कर समय पर निराकरण करने पर जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे। बैठक में एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार श्री जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment