Alirajpur News: चंद्रशेखर आजाद नगर की वीरभूमि पर मुख्यमंत्री का नमन, 95वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

Alirajpur News

Alirajpur News अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आजाद स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर नमन किया और “आजाद पार्क” विकसित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रतीक है। संस्कृति विभाग के माध्यम से इस स्थल को आकर्षक और प्रेरणादायी रूप दिया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी आजाद के जीवन और बलिदान से प्रेरणा ले सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 171.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही ग्रामीण सड़कों के निर्माण की घोषणा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए।

उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल का विकास और वीरों की विरासत का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment