Category: Education

  • CUET Result 2025: रिजल्ट कब आएगा, कैसे देखें, और आगे क्या होगा – पूरी जानकारी

    CUET Result 2025: अगर आपने भी CUET UG 2025 की परीक्षा दी है, तो अब आपके दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं, क्योंकि आपका रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता हैनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस बड़ी परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रही है। लाखों छात्र जो लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब खुशखबरी बस कुछ ही कदम दूर है।

    इस साल की CUET UG परीक्षा 13 मई से 03 जून 2025 के बीच देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिससे यह साफ है कि यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक रही है।

    NTA ने 17 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और छात्रों को 20 जून तक उसमें आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। अब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और रिजल्ट कभी भी cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर लाइव हो सकता है।

    CUET UG 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक

    जब रिजल्ट जारी होगा, तो सबसे पहले आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाएं। वहां आपको होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” का लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें और फिर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

    रिजल्ट देखते ही सबसे पहले उसका स्क्रीनशॉट लें या PDF फॉर्मेट में सेव कर लें, और बेहतर होगा कि उसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रखें। यह आगे की प्रवेश प्रक्रिया में आपके बहुत काम आने वाला है।

    रिजल्ट के बाद क्या करें?

    रिजल्ट आने के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होगा – काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया। CUET स्कोर के आधार पर अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ अपनी मेरिट लिस्ट और कट ऑफ जारी करेंगी। उसी आधार पर छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स और यूनिवर्सिटी का चयन करने का मौका मिलेगा।

    CUET UG स्कोर के जरिए छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों, स्टेट यूनिवर्सिटीज़, डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ और कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप रिजल्ट आते ही जल्दी से जल्दी काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दें।

    दस्तावेज़ पहले से रखें तैयार

    इस प्रक्रिया में देरी न हो, इसके लिए यह जरूरी है कि आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें। जैसे कि:

    • आपका एप्लीकेशन नंबर
    • जन्मतिथि या पासवर्ड
    • लॉगिन डिटेल्स
    • रिजल्ट को डाउनलोड करने या प्रिंट करने की सुविधा

    रिजल्ट के बाद काउंसलिंग का समय बेहद कम होता है, इसलिए पहले से पूरी तैयारी करके रखें ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। CUET UG 2025 रिजल्ट, काउंसलिंग और अन्य सभी आधिकारिक जानकारियों के लिए केवल https://cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर ही भरोसा करें। यहां दी गई जानकारी NTA की सार्वजनिक सूचना पर आधारित है। किसी भी बदलाव या अपडेट की जिम्मेदारी PravahTimes या लेखक की नहीं होगी।

  • MP Board 5वीं और 8वीं री-एग्ज़ाम का रिज़ल्ट आज दोपहर 3 बजे होगा जारी, 2.10 लाख छात्र कर रहे इंतज़ार

    MP Board :मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के लिए आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। कक्षा 5वीं और 8वीं की री-एग्ज़ाम का परिणाम शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। यह जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने गुरुवार देर शाम सार्वजनिक की। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जाकर देख सकेंगे।

    गौरतलब है कि यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मार्च 2025 में संपन्न मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए थे। अब उनके लिए यह दूसरा अवसर निर्णायक बनकर सामने आया है।

    2.10 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

    राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस री-एग्ज़ाम में कक्षा 5वीं के करीब 86,000 और कक्षा 8वीं के लगभग 1.24 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2025 के बिच कई जगहों पर किया गया था . उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया गया, जिसमें 22,000 से अधिक शिक्षकों को लगाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 322 मूल्यांकन केंद्रों पर पूरी की गई।

    वेबसाइट पर ऐसे देखें अपना परिणाम

    रिज़ल्ट देखने के लिए छात्रों को rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपनी समग्र ID या रोल नंबर दर्ज करना होगा। कैप्चा कोड भरने के बाद ‘शो’ बटन दबाते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिज़ल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    मुख्य परीक्षा में अधिकतर छात्र हुए थे पास

    मार्च में हुई मुख्य परीक्षा में कक्षा 5वीं के लिए 92.70% और कक्षा 8वीं के लिए 90.02% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र री-एग्ज़ाम में बैठे, जिनके लिए यह परिणाम आज घोषित होने वाला है।

    पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी जल्द

    जिन छात्रों को अपने परिणाम में कोई त्रुटि महसूस होती है या जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जल्द ही पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

    डिस्क्लेमर:
    यह रिपोर्ट विश्वसनीय मीडिया स्रोतों और राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। छात्र और अभिभावक अंतिम पुष्टि के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल rskmp.in पर ही भरोसा करें।

  • Best BTech College In Indore: 12th बाद Btech करने के लिए यह हैं, इंदौर के टॉप Btech कोर्स के लिए कॉलेज

    Best BTech College In Indore: अगर आप इंदौर शहर में बीटेक कोर्स के लिए एक अच्छे कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से इंदौर के Top Best BTech College के बारे में बताने वाले हैं, अगर आप बीटेक कोर्स करना चाहते हैं और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जो की एक एजुकेशन हब है, और यहां आप अच्छे कॉलेज तलाश रहे हैं तो कृपया इस लेख को संपूर्ण पड़े।

    बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए इंदौर के हम टॉप कॉलेज की बात करें तो , टॉप कॉलेजेस की गिनती में यह कुछ कॉलेज आते हैं जो की बीटेक कोर्स के लिए सही है।

    1. Devi Ahilya Vishwavidyalaya (DAVV)
    2. Institute of Engineering & Science, IPS Academy
    3. Acropolis Institute of Technology and Research (AITR)
    4. SAGE University, Indore
    5. Indore Institute of Science & Technology (IIST)
    6. Indian Institute of Technology Indore (IIT Indore)
    7. Oriental University
    8. Malwa Institute of Technology
    9. Medicaps University
    10. Institute of Engineering & Technology, DAVV

    ऊपर बताए गए सभी कॉलेजेस बीटेक कोर्स के लिए इंदौर के टॉप कॉलेज है, अगर आप 12th पास है आप मध्य प्रदेश राज्य से या भारत किसी भी राज्य से हैं, और इंदौर शहर में बीटेक कोर्स के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो इन कॉलेजेस में एक बार इंक्वारी जरूर करें।

    यहां से मिलेगी कॉलेजों की जानकारी

    आपको बताए गए जिस भी कॉलेज में इंक्वारी करनी है, आपको वह कॉलेज का नाम गूगल पर डालना है वहां आपको कॉलेज की वेबसाइट एवं कॉलेज के नंबर मिल जाएंगे एवं बताये गए सभी कॉलेज के नाम पर क्लिक करने से उस कॉलेज की वेबसाइट पर आप जा सकते हे और आसानी से इंक्वारी कर सकते हैं।

    यह भी पड़े : Best courses after 12th: 2025 में कौनसे कोर्स की मांग है सबसे ज़्यादा? जानिए टॉप 7 करियर ऑप्शन, 12th पास बच्चे जरूर देखे

    Disclaimer: हम किसी भी माध्यम से किसी कॉलेज को छोटा या बड़ा नहीं बताते, यह ली गई जानकारी कहीं स्रोतों से इकट्ठी की गई है, इसके बाद यह जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। यह जानकारी हमने शिक्षा के क्षेत्र में चलने वाली बड़ी वेबसाइटों से ली हैं।

  • Best courses after 12th: 2025 में कौनसे कोर्स की मांग है सबसे ज़्यादा? जानिए टॉप 7 करियर ऑप्शन, 12th पास बच्चे जरूर देखे

    Best courses after 12th: आज के दौर में शिक्षा केवल डिग्री लेने तक सीमित नहीं रह गई है, अब लोग ऐसे कोर्स की तलाश करते हैं जो उन्हें अच्छी नौकरी दिला सके और फ्यूचर में भी काम आए 2025 में कुछ खास कोर्स ऐसे हैं जिनकी मांग हर एक सेक्टर में तेजी से बढ़ रही है, जैसे डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी, और हेल्थकेयर से जुड़े कोर्स। अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सही दिशा में करियर बनाना चाहते हैं, तो इन नए और डिमांड वाले कोर्सेज पर जरूर ध्यान दें। इससे न सिर्फ़ आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है, बल्कि आगे चलकर आपकी इनकम भी लगातार बढ़ेगी।

    1. Data Science और Artificial Intelligence

    •  कंपनियों में डेटा एनालिस्ट और AI इंजीनियर की डिमांड बहुत अधिक रहती  है।
    •  Python, Machine Learning, और SQL की जानकारी होना जरूरी।
    •  कोर्स समय: 6 महीने से 2 साल
    • शुरुआती सैलरी: ₹6 से ₹12 लाख हर साल ।

     2. Digital Marketing

    •  सोशल मीडिया और ऑनलाइन बिज़नेस के बढ़ते यूज़ से इसकी डिमांड बढ़ी है।
    •  SEO, SEM, Social Media Ads और Content Marketing इसमें सिखाया जाता है।
    •  कोर्स समय: 3 से 6 महीने
    •  शुरुआती सैलरी: ₹3 से ₹7 लाख हर साल ।

    3. Cyber Security

    •  हर कंपनी को अब अपने डेटा की सुरक्षा के लिए एक्सपर्ट चाहिए।
    •  Ethical Hacking, Network Security, और Cyber Laws शामिल होते हैं।
    • शुरुआती सैलरी: ₹5 से ₹10 लाख हर साल ।

     4. Healthcare & Medical Lab Technology

    •  हेल्थ सेक्टर में पैरामेडिकल और लैब टेक्नीशियन की बहुत डिमांड है।
    • Diploma से लेकर Bachelor Courses उपलब्ध हैं।
    •  शुरुआती सैलरी: ₹3 से ₹6 लाख हर साल ।

    5. UX/UI Designing

    •  Website और App डिजाइनिंग में UX/UI डिजाइनर की बहुत मांग है।
    •  Tools: Figma, Adobe XD, Sketch आदि सिखाए जाते हैं।
    • शुरुआती सैलरी: ₹4 से ₹8 लाख हर साल ।

    6. Business Analytics

    •  कंपनियों को अपने बिज़नेस निर्णयों के लिए एनालिटिक्स प्रोफेशनल चाहिए।
    •  MBA + Business Analytics या सर्टिफिकेट कोर्स
    •  सैलरी: ₹6 से ₹15 लाख हर साल ।

    7. Green Energy & Environmental Science

    • क्लाइमेट चेंज और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को लेकर यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है।
    •  Environmental Engineering, Solar Technology आदि
    •  सरकारी और प्राइवेट जॉब दोनों में अच्छे अवसर