मध्यप्रदेश के किसानों के लिए जावरा से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर राशि का वितरण किया। इस दौरान 3.77 लाख किसानों के बैंक खातों में 810 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए गए। इसमें रतलाम जिले के 12 हजार से ज्यादा किसान भी शामिल रहे।
भावांतर योजना किसानों के अधिकार का प्रतीक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भावांतर केवल एक योजना नहीं बल्कि किसानों के प्रति सरकार का श्रद्धा भाव है। यह राशि किसानों का अधिकार है और उनकी समृद्धि के लिए सरकार के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को अन्नदाताओं के कल्याण को समर्पित किया गया है और आने वाले समय में कृषि उत्सव मनाया जाएगा।
रोजगार विकास और किसान कल्याण पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जरूरतमंद और हुनरमंद युवा को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 32 लाख से अधिक किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे जिन पर 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। लाड़ली बहनों को मिलने वाली सहायता राशि को भविष्य में तीन हजार रुपए तक बढ़ाने का भी भरोसा दिया गया।
जावरा और रतलाम को मिले नए विकास कार्य
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 145 करोड़ रुपए लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जावरा में आधुनिक आउटडोर और इंडोर स्टेडियम बनेगा। निराश्रित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हेरिटेज भवन निर्माण और पुराने स्कूल की मरम्मत के लिए दो दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ग्राम शुजापुर और पिपलौदा में बालिका छात्रावास भी बनाए जाएंगे।
कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई ताकत
मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्वती कालीसिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजना से रतलाम जिले को भी लाभ मिलेगा। मालवा क्षेत्र में पांच हजार करोड़ की लागत से नया फोर लेन हाईवे बनेगा जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। किसानों की मांगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो मुआवजा भी बढ़ाया जाएगा।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





