SDM revenue Alirajpur:अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, 33 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

SDM revenue Alirajpur

SDM revenue Alirajpur: जनसमस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से प्रति मंगलवार की भांति आज कलेक्टर कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का संचालन तपीस पांडे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा किया गया। इस दौरान कुल 33 आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित हुए।

एसडीएम ने सभी आवेदकों की समस्याएं एक-एक कर ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान श्री प्रेम ब्रजवासी पिता गोविंद ब्रजवासी, निवासी वार्ड क्रमांक-03, पंचेश्वर मार्ग, अलीराजपुर ने आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से वाहन सीट कुशन की दुकान संचालित कर रहे थे, जिसे नगर पालिका द्वारा सात माह पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हटा दिया गया। दुकान हटने के बाद वे बेरोजगार हो गए हैं और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आम मंडी के बाहर दुकान लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। इस प्रकरण में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार रविना पति रेमसिंह, जाति भीलाला, निवासी ग्राम कुहा, तहसील कट्ठीवाड़ा ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त 11 सितंबर 2023, दूसरी किस्त 11 दिसंबर 2023 तथा तीसरी किस्त 10 जनवरी 2024 को प्राप्त हुई थी, लेकिन इसके बाद कोई राशि नहीं मिली। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को शीघ्र जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में भवन पर अवैध कब्जा, बैंक ऋण, भूमि विवाद, अतिक्रमण, बंटवारा, सीमांकन, जर्जर मकान हटवाने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर दीपिका पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment