Barwani education news: बड़वानी में उत्कृष्ट, मॉडल व श्रमोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा संपन्न, 3010 परीक्षार्थी हुए शामिल

Barwani education news

Barwani education news:बड़वानी, 08 फरवरी 2026।जिले में जिलास्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय, विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय विद्यालय की संयुक्त चयन प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा बड़वानी जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।

जिला समन्वय संस्था शासकीय ई.एफ.ए. उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 बड़वानी के प्राचार्य अनिल मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 3281 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3010 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 271 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की गई है। परीक्षा के माध्यम से जिलास्तरीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 बड़वानी (कक्षा 9वीं), विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं से 9वीं तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया गया।

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जिलास्तरीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1 बड़वानी में कुल 240 विद्यार्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश दिया जाएगा।

बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment