Alirajpur jansunwai: प्रति मंगलवार की भांति बीते दिन मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे ने की। इस दौरान कुल 20 आवेदक विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुए।
डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे ने सभी आवेदकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में श्री कुशलसिंह पिता मगनसिंह, निवासी पटेल फलिया ग्राम माछलिया ने आवेदन दिया कि उनके पिता मगनसिंह पिता रायसिंह चौहान के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। मकान पूर्ण होने के बावजूद उन्हें अब तक मजदूरी की राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
एक अन्य आवेदक श्री सुरेश पिता नाथु, निवासी मसानिया फलिया ग्राम तीती ने बताया कि उनके पास कुल 1.8500 हेक्टेयर असिंचित कृषि भूमि है और सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं है। उन्होंने कपिल धारा कूप खनन की स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी।
वहीं श्री जतनसिंह पिता हिरिलया मंडलोई ने आधार कार्ड में नाम की त्रुटि के कारण बच्चों की प्रोफाइल नहीं बन पाने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण भोपाल जाकर सुधार कराना संभव नहीं है। इस पर संयुक्त कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
Anand club Alirajpur: अलीराजपुर में आनंद संस्थान के तहत महाविद्यालय स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, अलीराजपुर टीम रही विजेता
जनसुनवाई में इसके अलावा जमीनी कब्जा, अतिक्रमण, सीएम किसान कल्याण योजना की राशि नहीं मिलने, जमीनी विवाद सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अलीराजपुर से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Alirajpur News सेक्शन देखें।

दोस्तों में प्रवाह टाइम्स के माध्यम से आप तक खबर पहुचाता हूं, मुझे लेख लिखने का अनुभव पिछले दो सालो से है. अगर आप मुझसे सोशल मीडिया पर कनेक्ट करना चाहते हे तो निचे मेरे सोशल मीडिया हैंडल दिए गए हैं





