Barwani collector news:बड़वानी में जनगणना 2027 के लिए जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन, कलेक्टर होंगे अध्यक्ष

Barwani collector news

Barwani collector news: जनगणना 2027 की गतिविधियों के सफल संचालन और सतत पर्यवेक्षण के उद्देश्य से बड़वानी जिले में जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति का गठन कलेक्टर बड़वानी की अध्यक्षता में किया गया है।

मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समिति में कलेक्टर बड़वानी को प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला जनगणना अधिकारी का दायित्व भी कलेक्टर के पास रहेगा।

समन्वय समिति में अन्य सदस्यों के रूप में अपर कलेक्टर, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त (विभाग), परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी को शामिल किया गया है।

समिति जनगणना 2027 से जुड़ी सभी गतिविधियों की निगरानी, समन्वय और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी, ताकि जिले में जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment