Barwani Pati tehsil news: पाटी तहसील में टीबी जांच अभियान, अजराड़ा और बोकराटा उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर 97 संभावित मरीजों का एक्सरे

Barwani Pati tehsil news

Barwani Pati tehsil news: बड़वानी जिले की पाटी तहसील में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अजराड़ा और बोकराटा उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी संभावित मरीजों की जांच की गई।

1 फरवरी 2026 रविवार सुबह 11 बजे अजराड़ा उपस्वास्थ्य केन्द्र पर चलित एक्सरे वाहन की मदद से 47 संभावित मरीजों का एक्सरे किया गया, जिसमें 3 मरीज संदिग्ध पाए गए। वहीं बोकराटा उपस्वास्थ्य केन्द्र पर 50 संभावित मरीजों का एक्सरे किया गया, जिनमें से 4 मरीज संदिग्ध मिले।

टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए चलित एक्सरे वाहन में हैंड-हेल्ड एक्सरे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। संदिग्ध पाए गए मरीजों की पुष्टि के लिए आगे बलगम जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर टीबी की दवा पाटी उपस्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

Barwani kotwali news: बड़वानी में कोतवाली थाने के सामने मोबाइल दुकान में चोरी, 31 जनवरी की रात हुई वारदात, 1 फरवरी सुबह चला पता

इस संबंध में डॉ. हेमंत रुडवाल ने बताया कि अलग-अलग दिनों में पाटी तहसील के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी एक्सरे जांच की जाएगी, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को एक्सरे जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि चलित एक्सरे मशीन गांवों में ही जांच कर रही है।

बड़वानी से जुड़ी अन्य ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए   Barwani News सेक्शन देखें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment